- परिचय
- कार सर्विस क्या है ?
- कार मैनटेनेस कैसे रखें ?
- निष्कर्ष
1. परिचय :-
जब हम नई कार खरीदते , या पुरानी कार उसको चलाते रहते है , तो समय के साथ उसके पार्ट्स मे धीरे – धीरे खराबी या आवाज आना शुरू हो जाती है | जैसे :- इंजन ऑइल की चिकनाई खतम हो जाते है , कूलन्ट खराब हो जाता है , और भी गाड़ी के पार्ट्स खराब होने लगते है , तो उसी खराबी या आवाज ठीक करने के लिए कार मैन्टेनएस की जरूरत पड़ती है |

2. कार सर्विस क्या है :-

अब कार सर्विस क्या है , जब गाड़ी चलाते रहते है उसके बाद गाड़ी के इंजन ऑइल , ब्रेक ऑइल , काही से leakage , ऑइल फ़िल्टर या अन्य पार्ट्स को भी ठीक करने के लिए कार सर्विस की जरूरत पड़ती है उसी को कार सर्विस कहते है |
कार सर्विस मे मैन्टेनएस कैसे रखें :-

- पेट्रोल और डीजल कार मे :-
- इंजन ऑइल :- इंजन ऑइल हमारी गाड़ी का हार्ट { धड़कन } होती है , अगर धड़कन काम नहीं करेगा तो गाड़ी बंद हो जाएंगी कहने का मतलब है गाड़ी मे इंजन ऑइल नहीं रहेंगा तो इंजन siezed हो जाएंग क्युकी इंजन ऑइल इंजन के सभी पार्ट्स को lubricant करता है | जब भी आप इंजन नहीं लेते हैं तो सही इंजन ऑइल का चुनाव अवश्य करें ब्रांडेड कंपनी का ही इंजन ऑयल ले लोकल तेल कभी भी मत ले अगर थोड़ा महंगा मिल रहा है तो अच्छे ब्रांड का ही इंजन ऑइल ले लोकल इंजन ऑइल कम रेट में मिलेगा लेकिन वह आपके इंजन के लिए नुकसानदायक होगा इंजन ऑइल जल्दी काला हो जाएगा उससे आपकी गाड़ी का माइलेज पावर पिकअप सब कम हो जाएगा हो सके तो आपका इंजन भी खराब हो जाएगा | अगर इंजन ऑइल ज्यादा खराब है तो इंजन flushing बीच बीच मे करवा लेना भी चाहिए , और हमेशा Company
- Recommended Engine Oil Use करें :-
- Viscosity Grade ( जैसे 5W-30, 10W-40 , 5W40 , 15W40 ) सही होना चाहिए,
- Mineral, Semi-Synthetic या Fully Synthetic Engine Oil का सही चुनाव करें,
- 👉 गलत Oil इस्तेमाल करने से Engine Damage भी हो सकता है। पेट्रोल कार का ऑइल 8000 से 10000 km मे बदल देना चाहिए |
- ऑइल फ़िल्टर :- जब भी सर्विस कराए तो इंजन ऑयल के साथ ऑयल फिल्टर को भी बदल देना चाहिए क्योंकि इसमें भी ऑइल के जोशैलेश जमे रहते हैं वह कार्बन इंजन में जाकर इंजन को खराब कर देता है इसलिए ऑइल फिल्टर को हर सर्विस में बदलना बहुत ही जरूरी होता है अगर कभी ऑयल फिल्टर ना मिले तो ऑयल फिल्टर को बाहर निकाल कर अच्छे से साफ करके उसे फिर से लगा ले और उसके बाद बाद में मिल जाए तो उसे चेंज ही कर दे |
- स्पार्क प्लग { पेट्रोल only } :- स्पार्क प्लग पेट्रोल कार के लिए फ्यूल cumbuctions को जलाने के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा होता है अगर स्पार्क प्लग खराब हो जाए तो इंजन में मिसिंग मिसफायर जैसी प्रॉब्लम आती है इसलिए हर सर्विस में स्पार्क प्लग को क्लीन साफ अवश्य करवाना चाहिए और 30km से 40km हजार में उसे बदल देना चाहिए जिससे आपकी गाड़ी की पावर फॉर्मेंस माइलेजअच्छी बनी रहेगी | और स्पार्क प्लग का गैप भी अवश्य चेक करें अगर इस पार्क प्लग खराब या ज्यादा ही काला है तो उसे रिप्लेसमेंट अवश्य कर दें |
- एयर फ़िल्टर :- एयर फिल्टर से साफ और क्लीन हवा इंजन के कंबशन में जाता है अगर एयर फिल्टर बहुत ही ज्यादा खराब और मिट्टी से भरा रहेगा तो अच्छे ढंग से इंजन में हवा नहीं जा पाएगा जिसके कारण इंजन कंबशन सही ढंग से नहीं हो पाएगा जिससे की गाड़ी की पावर पर असर पड़ेगा एयर फिल्टर एक तरह का श्वास नली होता है , तो एयर फिल्टर को हर सर्विस में साफ अवश्य करवा दीजिए और बहुत ज्यादा ही खराब है तो उसे रिप्लेसमेंट कर दे अन्यथा तीन या चार सर्विस में एयर फिल्टर को अवश्य बदल दें अगर आप धूल मिट्टी जैसे जगह पर गाड़ी चलाते हैंतो एयर फिल्टर को हर सर्विस में उसे बदल दें जिससे आपकी गाड़ी की पावर बरकरार रहे |
- पेट्रोल फ़िल्टर व डीजल फ़िल्टर :- पेट्रोल फ्यूल मे धूल मिट्टी के कण होते हैं जिन्हें साफ करने के लिए पेट्रोल फिल्टर लगाया जाता है जिससे सही फ्यूल इंजन के कंबशन में जाए अगर फ्यूल फिल्टर खराब रहेगा तो इंजन में खराब फ्यूल जाएगा जिससे सही कॉम्पेक्शन नहीं हो पाएगा और इंजन बंद हो जाएगा या झटके देगा या मिसिंग जैसी प्रॉब्लम आएगी इसी को ठीक करने के लिए पेट्रोल फिल्टर लगाया जाता हैतो हर सर्विस में पेट्रोल फिल्टर को अवश्य साफ करवा और ज्यादा गंदा है तो उसे रिप्लेसमेंट कर दे |
- कूलन्ट { पानी } :- जब हमारी गाड़ी चलती है तो जो हमारे इंजन के पार्ट्स होते हैं उनसे हिट होती है और इसी हिट को या टेंपरेचर को काम करने या सही टेंपरेचर बनाए रखने के लिए हमारे इंजन के अंदर कूलेंट पानी की आवश्यकता होती हैअगर इंजन के अंदर कूलेंट पानी नहीं रहेगा तो इंजन खराब या सीज हो जाएगा और हमें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा तो इसलिए हर सर्विस में कूलेंट पानी का लेवल अवश्य चेक करें अगर कूलेंट ज्यादा खराब है तो उसे बदल देऔर बीच-बीच में कूलेंट का लेवल आवश्यक चेक करते रहे जिससे हमारा इंजन खराब ना हो और सैफ रहे |
- नोट :- जब भी आप इंजन ऑइल सर्विस कराए तो इन 5चीजों को अवश्य चेक करे जिससे आपकी गाड़ी का इंजन sieze ना हो और आपकी गाड़ी हमेशा स्मूथ बनी रहे | कार बेसिक 20 सर्विस मैनटेनेस टिप्स 2026 पूरी जानकारी हिन्दी मे
3. कार Maintenece कैसे रखें :-

- पेट्रोल एवं डीजल इंजन मे :-
- Map Senor :- मैप सेंसर जिसे हम मैनीफोल्ड एब्सलूट प्रेशर सेंसर कहते हैं यह intake मैनी फोल्डर में लगा होता है जो हवा को सेन्स करके बताता है की कितनी प्रेशर से हवा इंजन के अंदर जा रहा है , इसे भी आप जब भी सर्विस कराए तो दो या तीन सर्विस के बाद इसे क्लीन साफ अवश्य करवा दे यह इंजन के माइलेज के लिए अहम भूमिका निभाता है|
- Oxgen Sesnosr :- Oxgen Sensor जिसे o2 सेन्सर भी कहते है , इसका काम oxgen को मापता है और ECU सिग्नल दे के बताता है की हवा और फ्यूल की मात्र सही से इंजन के अंदर हो रहा या नहीं |
- Ignition Quals { यह पेट्रोल only } :- हमारे कार के स्पार्क प्लग को करंट disributer से होते हुए इग्निशन कुयल्स के जरिए मिलती है अगर यही खराब रहेंगा तो हमारी गाड़ी मे मिसिंग या मिस फायर जैसी प्रॉब्लेम देखने को मिलेंगी , जिससे गाड़ी तिक से accelaration नहीं ले पायेंगी और पिकप व माइलिज इशू देखने को मिलेंगी तो इसे चेक जरूर करे |
- ग्लो प्लग { डीजल only } :- ग्लो प्लग जिसे हीटर प्लग भी कहते है , यह सिर्फ डीजल इंजन मे रहता है | हीटर प्लग के खराब होने से अपकिं गाड़ी मे लॉंग स्टार्टिंग प्रॉब्लेम देख ने को मिलेंगी यह अधिकतर सुबह के वक्त ज्यादा होगी तो इसे भी चेक अवश्य कराए |
- Maf Sensor {डीजल ओन्ली } :- जिसे मास एयर फ़्लो सेन्सर भी कहते है , इसका काम इंजन मे जाने वाली हवा को सेन्स करता है और ecu को बताना की कितनी हवा अंदर जा रहा है इंजन के अंदर व उसी हिसाब से फ्यूल इन्जेक्ट होगा मतलब air & fuel का mixture सही से हो रहा है या नहीं इसके खराब होने से गलत फ्यूल मिक्स्चर होगा और परफॉरमेंस गिर जाएंग |
- Gear Oil :- हमारी गाड़ी के इंजन के थोड़े से राइट साइड में रहता है हमारा गियर बॉक्स का और उसके अंदर जो गेयर के पार्ट्स होते हैं वह आपस में घर्षण ना हो इसलिए उसके अंदर गेयर ऑइल डाला जाता है जो कि आपस में फिक्शन को कम करने के लिए लगाया जाता है तो जब भी सर्विस कराए तो गेयर ऑइल को आवश्यक चेक कराए अन्यथा गियर बॉक्स खराब होने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है |
- Brake Oil :- ब्रेक ऑइल हमारे ब्रेकिंग सिस्टम को मजबूत और स्ट्रांग बनाता है अगर ब्रेक ऑइल कम रहेगा तो ब्रेक कम लगेगा जिसके कारण दुर्घटना का कारण भी हो सकता है, तो जब भी सर्विस करा रहे है तो ब्रेक ऑयल को अवश्य चेक कराए जिससे आपकी ब्रेकिंग सिस्टम अच्छी बनी रहे और अगर कहीं से ब्रेक सिस्टम में लीकेज है या गड़बड़ है तो उसे अवश्य चेक करे इग्नोर मत करिए नहीं तो जान का भी खतरा बना रहता है ब्रेकिंग सिस्टम गाड़ी का सबसे महत्वपूर्णक हिस्सा होता है |
- Tire Issues :-स्मूथ और फास्ट ड्राइविंग के लिए गाड़ी में टायर का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है अगर टायर में हवा का प्रेशर कम हो या टायर में कहीं से क्रैक या टायर ओवर फुला हुआ है तो इस टाइप का प्रॉब्लम है तो आप अच्छे ढंग से ड्राइविंग नहीं कर सकते हैं तो जब भी सर्विस कराए टायर में हवा का प्रेशर और टायर का कंडीशन अवश्य चेक कराए जिससे आपकी ड्राइविंग में कोई भी प्रॉब्लेम,न आए |
- Noise , Leakage & Head Light :- जब भी सर्विस कराने जाते हैं तो यह जो मैं बता रहा हूं वह चीज अवश्य हम भूल ही जाते हैं फिर बाद में हमें याद आता है यह काम तो मुझे करवाना था मैं भूल गया तो जब भी सर्विस कराने जाए तो गाड़ी में कोई भी नॉइस आ रहा है उसे अवश्य चेक कराए या कहीं से लीकेज है कूलेंट, का ब्रेक ऑइल का , इंजन ऑइल , का गियर ऑयल का या किसी भी प्रकार का लीकेज है तो उसे भी आवश्यक चेक कराए साथ ही साथ जैसे की हेड लाइट ट्यूब खराब है या दरवाजे के हैंडल खराब है या कोई सा प्रॉब्लम है उसे अच्छे से रिपेयर करवा कर ही सर्विस सेंटर से या किसी पास के मैकेनिक से या लोकल मैकेनिक से आप काम करा रहे हैं तो अच्छी तरह काम करा कर लीजिए अगर आपकी गाड़ी प्रॉपर ढंग से सही रहेगा तो आपको कहीं आने-जाने में दिक्कत नहीं होगा और आप अच्छे ढंग से ड्राइविंग कर सकते हैं |
- Note :- तो दोस्तों अगर हम इन 20 कार मेंटिनेस टिप्स को फॉलो करते हैं तो हमारी गाड़ी प्रॉपर ढंग से मेंटेन और सेफ रहेगी आई होप आज के यह जो मैंने बताया आर्टिकल में वह आपको पसंद आया होगा और आप अपनी गाड़ी का ख्याल अवश्य रखेंगे |
4. निष्कर्ष :-
आप आज के इस कार मेंटेनेंस के यह 20 महत्वपूर्ण टिप्स अपना कर आप अपनी गाड़ी की लाइफ, परफॉर्मेंस ,पावर, और सेफ्टी को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं |इन 20 टिप्स को आप फॉलो करेंगे तो आपको किसी भी प्रकार का नुकसान उठाना नहीं पड़ेगा | जिससे आपको इस स्मूथ ड्राइविंग और अन्य खर्चों से बचाएगा अंत में याद रखें की सही मेंटेनेंस ही आपकी कार की असलियत ताकत है अगर आप इन टिप्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं तो आपकी ड्राइविंग हमेशा सुरक्षित आरामदायकऔर परेशानी से फ्री बनी रहेगी |
- My YouTube Channele – AAROHI MOTORS 15K+
- Facebook Page – AAROHI MOTORS 2K+