कार इंजन गरम होने के 15 कारण , लक्षण और समाधान पूरी जानकारी ? हिन्दी मे

  • परिचय
  • इंजन गरम होने के कारण
  • इंजन गरम होने के लक्षण
  • इंजन गरम होने पर समाधान
  • जरूरी हेल्पफुल टिप्स
  • निष्कर्ष

1. परिचय :-

कार का इंजन गरम होना , जिसे इंजन ओवरहीटींग कहते है एक बहुत बड़ी समस्या है | अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो इंजन सीजेड हो सकता है | जा भी हमारी गाड़ी गरम होती है , तो गाड़ी के डैश्बोर्ड मीटर मे tempreture high की लाइट आने लगती है तों समझ जाए की आपकी गाड़ी गरम हो रही है | इसलिए आज के ब्लॉग मे ‘ इंजन गरम होने के कारण , लक्षण और समाधान पूरी डिटेल्स मे बताऊँगा ओ भी हिन्दी मे तो चलिए स्टार्ट करते है |

कार इंजन गरम होने के 15 कारण , लक्षण और समाधान पूरी जानकारी ? हिन्दी मे

2. इंजन गरम होने के कारण :-

  • Coolant { पानी } :- हमारे गाड़ी के इंजन का गर्म होने का सबसे बड़ा कारण है कूलेंट या पानी की कमी जब हमारे गाड़ी के रेडिएटर में पानी नहीं रहेगा या कूलेंट पानी कहीं से लीक करके नीचे गिर जाएगा तो इंजन overheat होने लगेगा और गाड़ी के डैश्बोर्ड मीटर मे tempreture high का लाइट जलने लगेगा |
 हमारे गाड़ी के इंजन का गर्म होने का सबसे बड़ा कारण है कूलेंट या पानी की कमी
  • Hose पाइप :- इंजन गर्म होने का दूसरा सबसे बड़ा कारण है होज़ पाइप हमारे गाड़ी के इंजन मे बहुत सारे कूलिंग सिस्टम से रिलेटेड पाइप लगे होते है उन सभी पाइपों मे से अगर कोई क्रैक हो जाए या फट जाए तो उसमे से सारे कूलेंट पानी बाहर निकालने लगता है जिसमे हमारी गाड़ी मे पानी की कमी होने लगता है और इंजन ओवरहीटींग होने लगता है |
  • Radiator फैन :- गाड़ी गरम होने तीसरा बड़ा कारण है , रैडीऐटर फैन जब हमारी गाड़ी का tempreture हाई होता है 80 या 90 डिग्री पहुचता है तो रैडीऐटर फन को चलना होता है अब रैडीऐटर फैन नहीं चलेगा तो इंजन गरम होगा |
  • Engine Oil Low :- जब हमारी गाड़ी चलती रहती है तो इंजन ऑइल थोड़ा बहुत कम होता है , लेकीन कई लोग ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से इंजन ऑइल बहुत कम हो जाता है | फिर इंजन ऑइल कम होने के कारण जो इंजन के पार्ट्स होते है उनमे घिसाव होता है और इंजन गर्म होने लगता है |
इंजन ऑइल कम होने के कारण जो इंजन के पार्ट्स होते है उनमे घिसाव होता है और इंजन गर्म होने लगता है |
  • Thermostate Valve :- थरमोस्टेट वैल्व हमारे गाड़ी के कूलेंट को सर्कुलेसन करने मे मदद करता है और कूलेंट के फ़्लो को भी कंट्रोल करता है जिससे हमारी गाड़ी का tempreture मैन्टैन हो सके | लेकीन जब यही वैल्व खराब हो जाता है तो कूलेंट का सर्कुलेसन रुक जाता है और इंजन गर्म होने लगता है |
  • Water Pump :- जब गाड़ी चलती रहती है , तो वाटर पम्प कूलेंट पानी को पूरे इंजन मे सर्कुलेसन करता रहता है | और जब यही वाटर पम्प खराब हो जाता है तो कूलेंट का सर्कुलेसन रुक जाता है और इंजन ओवर हीट होने लगता है |
  • Head Gasket :- जब हमारी गाड़ी मे बिल्कुल भी पानी या कूलेंट नहीं रहता है तो गाड़ी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है जिसके कारण गाड़ी का हेड गैस्किट फट जाता है और कई बार तो ऑइल और पानी मिक्स हो जाने के कारण भी इंजन ओवर हीट होने लगता है |
  • Radiator चोक या जाम :- जब हमारी गाड़ी के रैडीऐटर में कूलेंट या पानी डालते रहते हैं और जब लंबे समय तक चेंज नहीं करते हैं, तो जो हमारे रेडिएटर के fins होते हैं या उसके लाइनों में मिट्टी या कूलेंट के अवसाद जमा हो जाते हैं | जिससे हमारा रेडिएटर के पानी का सरकुलेशन में प्रॉब्लम आती है जिसके कारण हमारा गाड़ी का इंजन ओवरहीटिंग होने लगता है |
  • Radiator Cap { ढक्कन } :- इंजन ओवरहीटिंग होने का एक कारण ये भी है रैडीऐटर कैप , जो रैडीऐटर कैप होते हैं उसके अंदर स्प्रिंग लगा होता है या वाल्व लगा होता है छोटा सा अगर वह स्प्रिंग जाम हो जाए या वाल्व जाम हो जाए तो इंजन ओवर हीटिंग होने लगता है |
  • A/C Heater Coil :- A/C सिस्टम के अंदर एक हीटर कॉइल होता है जो डैश्बोर्ड के अंदर लगा होता है उसमें पानी का सरकुलेशन होता है अगर उसके जो फिनस है या जो लाइन है वह अगर जाम हो जाए तो उसके कारण भी जो हमारा गाड़ी का इंजन है वह ओवरहीट होने लगेगा |
  • Tempreture सेन्सर :- इंजन ओवरहीट होने का एक और कारण यह भी है जो की tempreture सेंसर है  व tempreture सेंसर इंजन का tempreture सेन्स करके रेडिएटर फैन पंखा को चलता है अगर यह खराब हो जाएगा तो tempreture को जो की इंजन का है उसे सही ढंग से सेंस नहीं कर पाएगा जिसके कारण फैन नहीं चलेगा और हमारा गाड़ी का  इंजन ओवरहीट होने लगेगा |
  • Over Load या Over Racing :- जब हमारी गाड़ी में जरूर से ज्यादा सामान लादते हैं या बिना मतलब के हाई स्पीड में गाड़ी चलाते हैं उसके कारण भी जो हमारा इंजन है वह ओवरहीटिंग होने लगता है |
  • फैन बेल्ट या टाइमिंग बेल्ट का अधिक टाइट होना :- जब हमारे गाड़ी का फैन बेल्ट लूज हो जाता है या टूट जाता है तो उसे फिर से नया लगाते हैं या टाइट करते हैं अगर उस वक्त ज्यादा टाइट कर दे बेल्ट को या जो टाइमिंग बेल्ट है उसे भी ज्यादा टाइट कर दे तो उसके कारण भी हमारा इंजन जाम घूमता है लोड लेता है जिसके कारण इंजन ओवरहीटिंग होने लगता है |
  • Tapped Clearance :- जब हमारे गाड़ी का टैपेड क्लीरन्स मिलाते हैं डीजल हो या पेट्रोल हो दोनों इंजन के लिए तो अगर tapped मिलाते वक्त क्लेरेंस को ज्यादा टाइट कर दे तो उसके कारण भी हमारा इंजन ओवरहीटिंग होने लगता है |
  • Tempreture सुई :- कई बार क्या होता है जो हमारे डैशबोर्ड मीटर के जो टेंपरेचर सुई होता है उसमे फॉल्ट के कारण भी जो हमारा इंजन है उसमे ओवरहीटिंग का साइन बताता रहता है |

3. इंजन गरम होने के लक्षण :-

  • डैश्बोर्ड मीटर मे tempreture सुई हाई लाल बताना
  • गाड़ी के बोनत से भाप या स्मोक टाइप निकालना
  • इंजन का पावर कम महसूस होना
  • A/C सिस्टम कूलिंग करना बंद कर देना
  • आवाज आना शुरू हो जाता है { Knocking }
  • गाड़ी बार – बार बंद हो जाना
  • कूलेंट या पानी का उबाल मारना रैडीऐटर से
  • रैडीऐटर कैप से भाप निकालना खोलते समय
  • ज्यादा गरम हो जाने पर गाड़ी स्टार्ट नहीं होता है |

4. इंजन गरम होने पर समाधान :-

  1. कूलेंट लेबल चेक करते रहे या पानी कम है तो पानी टापक करें |
  2. होज़ पाइप फटा है तो उसे चेंज करवाए या कही से लीकिज है तो उसे बंद करे |
  3. रैडीऐटर पंखा नहीं चल रहा है तो वाइरिंग चेक करवाए व रेले , फ्यूज़ भी चेक करे ज्यादा खराब है तो रैडीऐटर फन चेंज करे |
  4. अगर आप गाड़ी लंबी चालाते हैं तो बीच-बीच में इंजन ऑइल लेवल चेक करते रहे और अगर इंजन ऑइल कम है तो इंजन ऑइल टॉप अप कीजिए या ज्यादा दिन हो गया है तो इंजन ऑइल सर्विस कीजिए |
  5. थर्मोस्टेट वैल्व स्टॉक हो गया है तो उसे रिप्लेसमेंट कीजिए चेक करने का तरीका होस पाइप को चेक कीजिए ऊपर वाला रेडिएटर का और नीचे वाला रेडिएटर का अगर दोनों में से एक गर्म है और एक ठंडा है तो थर्मोस्टेट वाल्व रिप्लेसमेंट कर दो |
  6. बहुत ज्यादा लंबे ड्राइविंग करने से जो हमारा वाटर पंप है वह खराब हो जाता है और उसमें से कूलेंट लिख करता है इस कंडीशन में वाटर पंप रिप्लेसमेंट ही कर दो वह रिपेयर नहीं होता है |
  7. जब गाड़ी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है तो इंजन ब्लॉक और इंजन हेड के बीच लगा होता है हेड गैस्किट जो ज्यादा गर्म होने की वजह से फट जाता है या खराब हो जाता है इस सिचुएशन में हमें इंजन हेडओवर ऑल करना पड़ता है मतलब है की गास्केट रिप्लेसमेंट ही करना पड़ेगा और इसमें थोड़ा खर्चा भी ज्यादा आ जाता है |
  8. रेडिएटर जाम होने पर रेडिएटर खोलकर अच्छे से क्लीनिंग करना चाहिए जिससे कि वह अच्छी तरह से उसके जो लाइन है वह साफ हो और पानी का सरकुलेशन अच्छे से हो सके |
  9. रेडिएटर कप के वजह से इंजन ओवरहीट होने लगता है इस कंडीशन में रेडिएटर कप बदल देना चाहिए उसके बाद इंजन ओवरहीट होना बंद हो जाएगा |
  10. A/C सिस्टम मे हिटर कॉइल को जो उसके लाइन होता है  उसको अच्छे से क्लीनिंग करना चाहिए क्लीनिंग के लिए केमिकल तेल आता है उसको डालकर अच्छे से साफ करना चाहिए फिर ओवर हिट होना बंद हो जाएगा |
  11. टेंपरेचर सेंसर का वायरिंग चेक करना चाहिए या टेंपरेचर सेंसर खराब है तो उसे बदल देना चाहिए |
  12. गाड़ी जब भी चलाएं रफ इडलिंग या हाई स्पीड में नहीं चलना चाहिए और गाड़ी में ओवरलोड सामान नहीं लादना चाहिए |
  13. अल्टरनेटर बेल्ट जिसे फैन बेल्ट बोलते हैंऔर टाइमिंग बेल्ट को अधिक टाइट नहीं करना चाहिए मीडियम हिसाब से टाइप करना चाहिए नहीं तो इंजन ओवरहीट होने लगेगा |
  14. जब भी टैपेड मिलाए तो टैपेड क्लीयरेंस ज्यादा टाइट ना करें |
  15. कई बार हमारा टेंपरेचर सुई होता है वह भी खराब रहता है तो उसका भी वायरिंग अवश्य चेक करवाए टेंपरेचर सुई हाई होगा लेकिन आपका इंजन गर्म नहीं होगा तो समझ जाइए टेंपरेचर सुई खराब है उसे बदल देना चाहिए |

5. जरूरी हेल्पफुल टिप्स :-

  • हमेशा अपनी गाड़ी मे 1 लीटर कूलेंट या पानी अवश्य रखें |
  • इंजन ओवर हीट होने पर गाड़ी तुरंत रोक दे |
  • टाइम टू टाइम सर्विस कराते रहें |
  • जब भी गाड़ी मे प्रॉब्लेम आय किसी भी पास के मेचनीक को चेक कराए |

6. निष्कर्ष :-

गाड़ी में इंजन ओवर हीट होना एक छोटी सी प्रॉब्लम है लेकिन आपने ध्यान नहीं दिया तो एक बहुत बड़ी समस्या बन सकती है | इसलिए जब भी गाड़ी आप घर से बाहर निकाले तो गाड़ी में कूलेंट , इंजन ऑइल और ब्रेक ऑइल अवश्य चेक करें नहीं तो आप बीच रास्ते में भटक जाएंगे और आपको भारी नुकसान उठाना पड़ेगा | जब भी आपको कोई सा प्रॉब्लम दिखे अपने किसी मैकेनिक को अवश्य दिखाएं अगर आप दूर में है तो फोन करके अवश्य पूछे कि ऐसा प्रॉब्लम आ रहा है मैं क्या करूं तो वह आपको अवश्य कुछ ना कुछ सलाह या मदद अवश्य करेंगे |

My Other Social Media Links 👇

  • YouTube Channel – 15K+ Subscribers
  • FaceBook Page – 2K+ Followers

Leave a Comment