Petrol & Diesel Engine Pickup Problem के 15 कारण एवं समाधान।

Petrol & Diesel Engine Pickup Problem के 15 कारण एवं समाधान।

1. परिचय :-

कार मे आप कही घूमने जा रहे हो , और गाड़ी मे पिकप न हो तो आपको चलाने मे मज़ा नहीं आएगा । पिकप से मतलब गाड़ी की स्पीड से है जितनी ज्यादा स्पीड से गाड़ी भागेंगी उतना ही आपको चलाने मे मज़ा आएगा , इसी को पिकप कहते है ।

2. गाड़ी मे पिकप प्रॉब्लेम के कारण :-

  • Air Filter :- एयर फिल्टर डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन दोनों में लगा रहता है । एयर फिल्टर का काम हवा में मौजूद धूल मिट्टी के कण को सोख लेना और साफ हवा को कमबैक्शन चेंबर में भेजना होता है। अगर एयर फिल्टर बहुत ज्यादा गंदा या खराब या चोक रहेगा तो सही ढंग से हवा combuctions चेंबर में अच्छे से नहीं जा पाएगा जिसके कारण गाड़ी के परफॉर्मेंस नीचे गिरेगी और गाड़ी का पिकअप लो होगा। एयर फ़िल्टर पेट्रोल & डीजल दोनों इंजन मे रहता है ।
bad air filter & good air filter
  • Fuel Injector :- फ्यूल इंजेक्टर जितना क्लीन और साफ रहेगा उतना अच्छे से फ्यूल इंजेक्टर स्प्रे करेगा जिससे combuctions अच्छे से हो पाएगा और गाड़ी की परफॉर्मेंस और पिकअप बेटर होगा अगर फ्यूल इंजेक्टर खराब रहेगा तो प्रॉपर ढंग से स्प्रे नहीं हो पाएगा जिससे गाड़ी का परफॉर्मेंस नीचे गिरेगा जिससे गाड़ी का पिकअप लो होगा। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मे लगा रहता है , बाकी थोड़ा सा अलग सिस्टम रहता है डीजल इंजन का ।
bad fuel injector performance is down
  • Throttle Body :- यह हर पेट्रोल इंजन में लगा रहता है , थ्रोटल बॉडी जितना ज्यादा खुलेगा उतना ज्यादा एक्सीलरेशन होगा और पिकअप भी देगा अगर थ्राटल बॉडी खराब रहेगा उसमें मिट्टी या धूल के कण लगे रहेंगे तो परफॉर्मेंस नीचे गिरेगी और गाड़ी के डैशबोर्ड मीटर में चेक इंजन लाइट जल जाएगा जिससे गाड़ी का परफॉर्मेंस नीचे होगा और गाड़ी का पिकअप भी काम हो जाएगा । 
  • Spark Plug :- स्पार्क प्लग पेट्रोल इंजन के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जो की कंबशन के समय पर का चिंगारी से विस्फोट करता है । अगर यह स्पार्क प्लग खराब हो जाए तो गाड़ी का परफॉर्मेंस और पिकअप कम हो जाता है । 
  • Map Sensor :- यह सेंसर मैनी फोल्ड में लगा रहता है जो की हवा की मात्रा को मेजर करके ECM को बताता है , की इंजन के अंदर इतना प्रेशर से हवा अंदर जा रहा है अगर यह सेन्सर खराब हो जाए तो सेंसर sence ही नहीं कर पाएगा की हवा का मात्रा कितनी प्रेशर से अंदर जा रहा है जिसके कारण वह हमारे पिकअप पर भी असर पड़ता है । 
  • Ignitions Quils :- इग्निशन कॉल्स स्पार्क प्लग को करंट सप्लाई करता है , अगर इग्निशन क्लास खराब हो जाए या उसमें क्रैक , दरार आ जाए तो सही ढंग से करंट सप्लाई नहीं हो पाएगा जिससे गाड़ी मिसिंग या मिसफायर करेगी जिसके बाद गाड़ी का पिकअप खराब होगा। 
  • Clutch Plate :- यह पिकअप के मामले में महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।  क्लच प्लेट जैसे-जैसे घिसते जाता है वैसे वैसे पिकअप कम होते जाता है और ड्राइवर ध्यान नहीं दे तो गाड़ी मे पिकअप ही नहीं होगा और गाड़ी खड़ी हो जाएंगी । यह पेट्रोल & डीजल दोनों इंजन मे लगा होता है ।
  • O2 Sensor { Oxgen Sensor } :-O2 सेंसर जिसे ऑक्सीजन सेंसर भी कहते हैं यह कैटालिटिक कन्वर्टर साइलेंसर में लगा रहता है यह सेंसर का काम जो एग्जास्ट गैस निकलता है उसको सेन्स करके बताता है कि यह लिन मिक्सर है या रिच मिक्सर है । अगर इसमें साइलेंसर के जो डस्ट [ धुआ ] पार्टिकल होते हैं अगर वह सेंसर में बहुत ज्यादा मात्रा में चिपक जाए तो यह सेंस नहीं कर पता सही ढंग से जिसके कारण फ्यूल का जो combuctions है वह ऊपर नीचे हो जाता है जिसके कारण गाड़ी में पिकअप ड्रॉप होता है। 
  • Check Engine :- जब भी हमारे गाड़ी के डैश – बोर्ड मीटर में चेक इंजन लाइट आ जाए तो इससे पता लगता है कि हमारे गाड़ी के जितने भी सेंसर लगे होते हैं उनमें से कोई एक या दो सेन्सर काम नहीं कर रहा है।  या हमारे इंजन में कोई प्रॉब्लम है, यह चेक इंजन लाइट आने पर हमारे गाड़ी का पिकअप कम हो जाता है । यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मे होता है।
check engine is on any sensor faulty
  • Oil Seal :- गियर बॉक्स में ऑइल सील लगा होता है जो की क्लच बेरिंग के साइड में होता है, अगर वह ऑइल सेल खराब हो जाए तो उससे जो ऑइल होता है वह धीरे-धीरे रिश्ता रहता है जो की क्लच प्लेट में जाकर चिपकता है । चिपकने से क्लच प्लेटइस स्लिप करता है जिसके कारण गाड़ी में रेस पिकअप सही ढंग से नहीं बन पाता है , जिसके कारण पिकअप कम हो जाता है। यह Petrol & Diesel Engine Pickup Problem का कारण बन जाता है ।
  • Catalic कन्वर्टर :- डीजल गाड़ी हो या पेट्रोल गाड़ी दोनों गाड़ियों में कैटालिटिक कन्वर्टर जो की साइलेंसर लगा रहता है । कई बार यह साइलेंसर अंदर से स्मोक दुआ निकालने के कारण यह चोक हो जाता है या कहे जाम हो जाता है । जिसके कारण जो एग्जास्ट गैस है वह सही ढंग से निकल नहीं पता है जिसके कारण गाड़ी में पिकअप ड्रॉप जैसी समस्या आ जाती है। 
  • EGR Valve :- यह egr वैल्व डीजल इंजन में लगा रहता है जो की एग्जास्ट गैस रिसर्कुलेसन का काम करता है।  इसमें जो साइलेंसर से निकलने वाला धुआं है वह  इसमें सरकुलेशन होता रहता है । जो की काफी टाइम से क्लीन नहीं करवाने की वजह से यह जाम हो जाता है और जो हवा है वह सही से सरकुलेशन नहीं हो पता है जिसके कारण हमारे गाड़ी में पिकअप ड्रॉप होने लगता है । 
  • Turbo Charger :- टर्बो चार्जर का काम सामान्य रूप से हवा में उत्सर्जित होने वाले गैसों को टरबाइन के माध्यम से वापस इंजन में भेज कर अधिक पावर उत्पन्न करना होता है । लेकिन जब इसके जो टरबाइन के जो पंख होते हैं वह टूट जाए या उसमें चाल आ जाए तो वह अधिक पावर उत्पन्न नहीं कर सकता जिसके कारण उसमें सिटी की आवाज आती है , या हमारी गाड़ी का जो पिकअप है वह डाउन हो जाता है ।
  • Inter Cooler :- इंटर कूलर का काम जो टर्बो चार्जर से हवा निकलती है वह इंटरकूलर से होकर गुजरती है । जो हवा इंटरक्यूलर से निकल रही है उसको इंटरकूलर हवा को थोड़ा ठंडा करता है अगर इंटरकूलर में इंजन ऑइल भर जाए तो वह सही से काम नहीं कर पाता जिसके कारण पिकअप जैसी समस्या आती है। 
  • MAF Sensor :- मास एयर फ्लो सेंसर जिसे मैफ सेन्सर कहते हैं । यह सेन्सर डीजल इंजन में लगा रहता है , सेंसर का काम जो हवा कमबैक्शन में जा रहा है उसको मेजर करना की कितनी प्रेशर से और कितना गर्म होकर अंदर जा रहा है उसी हिसाब से इस ecm फ्यूल मिक्सर को कंट्रोल करता है। अगर यह सेंसर खराब हो जाए तो सही से फ्यूल मिक्सर नहीं हो पाएगा जिसके कारण पिकअप ड्रॉप जैसी समस्या आती है।
  • Intake Manifold :- Intake फोल्ड डीजल इंजन गाड़ियों में ज्यादा गंदा खराब होता है उसमें हवा के माध्यम से जो धुल मिट्टी के कण होते हैं वह उसमें ज्यादा चिपकता है जिससे वह चौक हो जाता है जिसके कारण पिकअप ड्रॉप समस्या आती है।
  • Late Engine Oil Service :- जब हम इंजन ऑइल को देर से बदलते हैं तो ऑइल में जो चिकनाहट होती है वह धीरे धीरे  खत्म हो जाती है । और इंजन ऑइल गंदा हो जाता है इसके बाद जो इंजन के पार्ट्स होते हैं उनमें फ्रिक्शन होने लगता है घीसव होता है घीसव से इंजन गर्म होता है जिसके बाद हमारे गाड़ी में पिकअप ड्रॉप जैसी समस्या आ जाती है । 
  • Turbo Charger Vaccum :-आपने देखा होगा जो डीजल इंजन होता है उनमें टर्बो वैक्यूम लगा होता है जो कि काला कलर का होता है । एक छोटा सा डिब्बा टाइप का इसमें दो पाइप लगे होते हैं जो की वैक्यूम पाइप होते हैं।  जो टर्बो चार्जर से रिलेटेड होते हैं अगर वैक्यूम खराब हो जाए या इसके जो पाइप लगे होते हैं उनमें छेद हो जाए या कहीं से फट जाए तो भी जो हमारा पिकअप है वह हमें ड्रॉप जैसा महसूस होता है या पिकअप ड्रॉप हो जाता है।
  • DPF लाइट :- अभी के समय में dpf लाइट एक पिकअप प्रोबलम का सबसे बड़ी वजह है या उसका जो uria पानी होता है वह  कम हो जाए या खत्म हो जाए तो भी गाड़ी में पिकअप ड्रॉप जैसे समस्या देखने को मिलता है तो जब भी आपकी गाड़ी में dpf की लाइट जलने लगे तो उरिया पानी अवश्य चेक करें।

3. पिकप समस्या का समाधान :-

जब भी आपकी गाड़ी में पिकअप ड्रॉप जैसी समस्या आपको देखने को मिलता है या आपकी गाड़ी में पिकप प्रॉब्लेम आ जाती है तो जो मैंने इतने सारे तरीके बताए हैं । उनको आप अवश्य चेक करेंगे तो आपका जो पिकअप ड्रॉप जैसी समस्या है वह खत्म हो जाएगा । आशा करता हूं की आज का इस  ब्लॉक आपको पसंद आया होगा तो जो मेरे ब्लॉग आर्टिकल  उसमें आपको बहुत सारे इनफॉरमेशन मिले होंगे आप अगर इंटरेस्ट हो तो मेरे और भी सोशल मीडिया हैं उनको भी आप जाकर चेक आउट कर सकते हैं नीचे में लिंग दिया हुआ है जाकर आप विज़िट कर सकते हैं। 

YOUTUBE CHANNELE – AAROHI MOTORS 15K SUBSCRIBERS

FACEBOOK PAGE – AAROHI MOTORS 2K FOLLOWERS

INSTAGRAM – AAROHI MOTORS

Leave a Comment