- Map Sensor क्या हैं ?
- Map Sensor कैसे काम करता हैं ?
- Map Sensor कहाँ लगा होता हैं ?
- Map Sensor खराब होने के 10 लक्षण
- Map Sensor खराब होने के मुख्य कारण
- Map Sensor की जांच कैसे करे ?
- Map Sensor Multimeter Testing
- Map Sensor Cleaning और Replacement
- Map Sensor से जुड़े Error Codes
- Map Sensor और Maf Sensor मे अंतर
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल [ FAQ ]

1. Map Sensor क्या हैं :-
Map Sensor सबसे पहले यह जान लेते हैं की , MAP Sensor का पूरा नाम क्या हैं ? इसका नाम MAP – Manifold Absolute Pressure सेन्सर होता हैं । यह सेन्सर इंजन के Intake Manifold के अंदर मौजूद ऐब्सलूट प्रेशर को मेशर करता हैं । और इस जानकारी को ECM या ECU तक एलेट्रिकल सिग्नल के रूप मे भेजने का काम करता हैं ।
ECM इस सिग्नल की मदद से Engine की कंडिशन्स और लोड का अनुमान लगता हैं , इसके बाद ही Fuel Injection और Ignition Timing को और दूसरे भी सेन्सर को मिलकर Control करता हैं।
आसान शब्दों मे कहे तो – Map Sensor + Manifold Pressure को मापने का काम + सिग्नल ECU को पहुचना + उसके बाद Ecu उस डाटा का उपयोग इंजन को कंट्रोल करने मे करता हैं ।

2. Map Sensor कैसे काम करता हैं ? :-
अब जान लेते हैं दोस्तों Map Sensor कैसे काम करता हैं ? यह सामान्यतः Intake Manifold प्रेशर को एलेट्रिकल सिग्नल मे बदलता हैं । और बदलने के बाद सारी जानकारी Ecm को दे देता हैं । कई Automobile Map Sensor में
- 5 V Reference
- Ground
- Signal भी होते हैं ।
लेकीन सभी Map सेन्सर एक ही जैसे नहीं होते हैं , कुछ गाड़ियों मे Map सेन्सर के साथ Intake Air Temperature सेन्सर भी साथ मे लगा होता हैं जिसे [ IAT ] सेन्सर भी कहते हैं । इसलिए Connector मे 3 पिन से भी ज्यादा पीन्स भी हो सकते हैं ।
आसान भाषा मे कहे तो , जब Engine Idling पर होता हैं तो , काफी हद तक बंद होने के कारण Intake Manifold मे वैक्यूम अधिक हो सकता हैं । जब थ्राटल खोलकर इंजन को ज्यादा लोड दिया जाता हैं तो मनीफिल्ड प्रेशर अटमॉस्फेरिक प्रेशर की ओर बड़ता हैं और वैक्यूम कम होता हैं ।
इस प्रेशर मे होने वाले बदलाव को मॅप सेन्सर सेन्स करता हैं ।
3. Map Sensor कहाँ लगा होता हैं ? :-
Map Sensor कहाँ लगा होता हैं , यह Vehicles के Engine Design पर निर्भर करता हैं , की मॅप सेन्सर कहा पर लगाया जाए । लेकीन यह आमतौर पर
- Intake Manifold पर
- Intake manifold के पास
- या Vacuum पैसिज / पोर्ट से कनेक्ट पर लगा होता हैं ।
4. Map Sensor खराब होने के 10 लक्षण :-
Map Sensor खराब होने के बहुत सारे लक्षण हैं जैसे सर्किट मे समस्या होने पर गाड़ियों मे अलग – अलग Symptoms दिखाई देते हैं :-
- Check Engine Light
जब Ecu को Map सेन्सर सिग्नल रेंज से बाहर है , कहे तो मॅप सेन्सर ठीक से काम नहीं करेगा या सिग्नल नहीं भेजेगा Ecu को तो वह चेक इंजन लाइट ऑन कर देगा ।
- Rough Idling
इंजन आइडल पर अनकंट्रोल्ड चल सकता है या जो RPM मीटर है वह फ्लकचुएट करेगा ।
- Starting Problem
जब मैप सेंसर गलत संदेश देने के कारण फ्यूल कैलकुलेशन में प्रभावित हो सकता है जिसके कारण स्टार्टिंग प्रॉब्लम की समस्या हो सकती है ।
- Pickup कम होना
जब हम एक्सीलरेशन देते हैं उसे वक्त गाड़ी की परफॉर्मेंस कमजोर हो सकती है जिसके कारण पिकअप ड्रॉप की समस्या आ सकती है ।
- Mileage कम होना
गलत कैलकुलेशन के कारण फ्यूल इकोनामी में प्रभावित हो सकती है जिसके कारण माइलेज गिर सकता है।
- Black Smoke
यदि इंजन में फ्यूल जरूरत से ज्यादा जाने लगे तो एग्जास्ट से काला धुआं आ सकता है लेकिन काला धुआं देखकर ही मैप सेंसर खराब है यह मान लेना भी गलत है।
- Engine Misfire
कुछ गलत स्थिति में जैसे हवा और फ्यूल कैलकुलेशन के कारण मिस फायर या मिसिंग जैसी प्रॉब्लम हो सकता है।
- RPM Fluctions
आइडल या कुछ ऑपरेटिंग कंडीशन में RPM फ्लेक्शन कर सकता है।
- Poor Accelerations
थ्रोटल देने पर इंजन कम रिस्पांस करें तो वह कमजोर हो सकता है।
- Fuel की खपत
गाड़ी में सामान्य से ज्यादा फ्यूल की खपत हो तो मैप सेंसर फॉल्टी हो सकता है।
5. Map Sensor खराब होने के मुख्य कारण :-
Map Sensor खराब होने के कई कारण हो सकते हैं शॉर्ट सर्किट जिनमे से 8 मुख्य कारण हैं :-
- धूल , तेल या कार्बन जमा होना
हवा में मौजूद धूल तेल या कार्बन होता है जो intake सिस्टम से आकर जो ऑइल वअपौर या कॉन्टेमिनेशन के कारण सेंसर के प्रेशर पोर्ट में गंदगी जमा हो सकती है । इससे प्रेशर रीडिंग प्रभावित हो सकती है और मैप सेंसर के खराब होने के चांस काफी बढ़ जाता है।
- वाइरिंग मे खराबी होना
मैप सेंसर के वायरिंग में खराबी के कारण जैसे वायर का काटना या टूटना या कैसे कह सकते हैं शॉर्ट सर्किट होना या फिर लूज कनेक्टर होने से मैप सेंसर का सिग्नल ECU तक सही से नहीं पहुच पाता है जो खराबी का कारण है।
- Connector मे जंग या पानी लग जाना
मैप सेंसर के कनेक्टर में जो उसखराब के टर्मिनल होते हैं उनमें जंग लग जाना या मॉइश्चर या ढीलापन आ जाना जिससे इलेक्ट्रिकल कनेक्शन हो सकता है।
- Vacuum Leak या प्रेशर की समस्या
वैक्यूम होज़ में लीक ब्लॉक पैसेज या इंटके मैनिफोल्ड की समस्या के कारण मैप सेंसर की रीडिंग इंजन की असली कंडीशन से अलग हो सकती है इसका मतलब यह जरूरी नहीं है कि सेंसर खराब हो सकता है।
- 5 V Reference या Ground Circuit की खराबी होना
कई मैप सेंसर को रेगुलेटेड रेफरेंस वोल्टेज और ग्राउंड की जरूरत होती है , इनमें खराबी होने के करण सेंसर गलत सिग्नल दे सकता है जो की माप सेंसर खराब हो सकता है ।
- Sensor का अंदर से खराबी होना
बहुत लंबे समय तक मैप सेंसर का इस्तेमाल होने से उसके जो कॉम्पोनेंट होते हैं उनमें फैलियर आ सकता है या इलेक्ट्रिकल अंदर से डैमेज हो सकता है जो मैप सेंसर का खराबी हो सकता है ।
- गलत तरीके से Map सेन्सर की सफाई या पानी लगने से
कई बार वॉशिंग के टाइम सेंसर पर हाई प्रेशर पानी का प्रेशर पड़ जाने से या गलत केमिकल से साफ करने से या सेंसिंग एलिमेंट को ब्रश से रगड़ने से भी खराब हो सकता है ।
- Ecu / Ecm या सिग्नल सर्किट मे प्रॉब्लेम्स
कई मामलों में ECU या ECM वायरिंग या सिगनल प्रोसेसिंग में खराबी के कारण मैप सेंसर का DATA गलत दिखाई दे सकता है जो की माप सेंसर का फैल्यर हो सकता है ।
6 . Map Sensor की जांच कैसे करे ? :-
- Step 1. सबसे पहले विसुअल इन्स्पेक्शन चेक करेगे
- Map सेन्सर को देखे उसमे आपको कोई प्रॉब्लेम्स तो नहीं दिखाई दे रहा हैं ,
- Map सेन्सर के कनेक्टर को चेक करे सही से लगा हुआ है न ,
- Map सेन्सर की Wiring चेक करे उसमे कोई दिक्कत तो नहीं हैं ,
- Map सेन्सर की टूटी हुई वायर चेक करे ,
- Map सेन्सर मे कोई जंग लगा हुआ तो नहीं हैं उसको देखे ,
- Map सेन्सर के कनेक्टर को देखे कही लूस कनेक्शन तो नहीं हैं न ।
- Step 2. OBD Scanner से Faulty Code Scanning कर के देखे
दूसरे स्टेप में हम लैपटॉप से स्कैन करके देखेंगे की गाड़ी मेंक्या फॉल्टी कोड जनरेट हो रहा है , लेकिन केवल कोड देखकर सेंसर बदलने की बजाय उसके साथ लाइव डाटा और वायरिंग की डायग्नोसिस भी करेंगे ।
- Step 3. 5V Reference चेक करेगे
सबसे पहले हम मल्टीमीटर से रेफरेंस सर्किट की जांच करेंगे । लेकिन कौन सा पिन रेफरेंस है या विकल वायरिंग डायग्राम सर्विस मैन्युअल से कंफर्म करेंगे ।
- Step 4. Ground चेक करे
मैप सेंसर ग्राउंड सर्किट को प्रॉपर प्रोसीजर के अनुसार टेस्ट करें ।
- Step 5. Signal चेक करें
मैप सेन्सर की सिग्नल को इंजन की अलग-अलग ऑपरेटिंग कंडीशन में महसूस करें , सेंस करें । एक ओके वैल्यू हेल्दी सेंसर में प्रेशर बदलने पर सिग्नल भी उचित तरीके से बदलना चाहिए ।
- Step 6. Live Data देखे
स्कैनर में मैप सेंसर की रीडिंग को ऑब्जर्व करें , अगर रीडिंग अन रियलिस्टिक है या इंजन ऑपरेटिंग कंडीशन के अनुसार रिस्पांस नहीं कर रहा है तो आगे वायरिंग या वैक्यूम और सेंसर की जांच करें।
7. Map Sensor Multimeter Testing :-
- मल्टीमीटर (Multimeter) से MAP सेंसर की जांच कैसे करें :-
MAP (Manifold Absolute Pressure) सेंसर को मल्टीमीटर से चेक करना बहुत आसान है। आधुनिक गाड़ियों में आमतौर पर 3-वायर (3 तारों वाले) MAP सेंसर का इस्तेमाल किया जाता है।
- Step 1. सबसे पहले हमे तीनों तारों की पहचान करनी आनी चाहिए :-
- Refereance Voltage [ Power ] – यह ECM और PCM से लगभग 5 वोल्ट करंट देता है
- Ground [ Earth ] – यह सर्किट को पूरा करता है लगभग 0 Voltage ।
- Signal Output [ सिग्नल ] – यह मैनिफोल्ड के दबाव प्रेशर के हिसाब से बदलता हुआ वोल्टेज कंप्यूटर को भेजता है ।
8. Map Sensor Cleaning और Replacement :-
अगर मैप सेंसर धूल मिट्टी के कण के कारण प्रभावित हुआ है और मैन्युफैक्चर की सर्विस प्रोड्यूसर क्लीनिंग की अनुमति देता है तो उसे सावधानी से साफ कीजिए और ध्यानपूर्वक भी फिट कीजिए ।
सेफ्टी पहले इंजन को बंद करें और पर्याप्त ठंडा होने के बाद ही कम करें अगर आप गरम हालात पर साफ करने की कोसिस या खोलने की कोशिश करेंगे तो आपका नुकसान हो सकता है ।
- सबसे पहले मैप सेंसर का कनेक्टर सावधानी से डिस्कनेक्ट करें ,
- मैप सेंसर को उसके माउंटिंग से आराम से और ध्यान पूर्वक निकले ,
- Map सेंसर को ध्यान से इंस्पेक्टर करें देखें उसमें क्या खराबी है ,
- Manufacturer-approved या sensor/electronics-safe cleaner का उपयोग करें।
- Sensor element को brush, screwdriver या किसी hard object से रगड़ें नहीं।
- Sensor को पूरी तरह सूखने दें बिना सूखे फिट न करे ।
- Connector और mounting की स्थिति check करें।
- Sensor को वापस सही तरीके से install करें नहीं तो वह सही से काम नहीं करेगा ।
- Engine start करके symptoms और diagnostic data दोबारा check करें।
Map Sensor को बदलने से पहले क्या चेक करें :-
- स्कैनर मे DTC कोड देखें और चेक करे क्या फॉल्ट कोड आ रहा हैं ,
- Map सेन्सर की वाइरिंग चेक करे ,
- Map सेन्सर की कनेक्टर को चेक करे सही से लगा हैं या नहीं ,
- 5 V Refereance चेक करें ,
- Ground चेक करे ,
- Signal चेक करें ,
- Intake या Vacuum सिस्टम चेक करे सही से काम कर रहा हैं या नहीं ,
- Live Data देखें ,
- उसके बाद ही Map Sensor को बदलने का निर्णय ले ।
9. Map Sensor से जुड़े Error Codes :-
मैप सेंसर से जुड़े निम्न प्रकार के एरर कोड है जो नीचे दिए गए हैं :-
- P 0105 – MAP Sensor सर्किट में खराबी (मैनिफोल्ड प्रेशर सेंसर सर्किट में गड़बड़ी)।
- P 0106 -MAP Sensor की रीडिंग निर्धारित सीमा से बाहर या गलत होना।
- P 0107 -MAP Sensor से कम वोल्टेज का सिग्नल मिलना।
- P 0108 -MAP Sensor से ज्यादा वोल्टेज का सिग्नल मिलना।
- P 0109 – MAP Sensor के सिग्नल में रुक-रुककर खराबी आना।
ध्यान दें :- ये कोड हमेशा सेंसर खराब होने का मतलब नहीं होते। वायरिंग, कनेक्टर, वैक्यूम लीक या दूसरे सर्किट की समस्या भी कारण हो सकती है।
Map Sensor की देखभाल कैसे करे :-
मैप सेंसर की लंबी लाइफ के लिए और व्हीकल की ओवरऑल मेंटेनेंस को इंपॉर्टेंट देखते हुए देखभाल करनी है।
- Air Filter को बीच – बीच मे साफ करना चाहिए
- इंजन को नियमित समय पर सर्विस करते रहे
- जो वाइरिंग conections है उसका ध्यान रखे शॉर्ट होने से बचाए
- Intake मैनिफोल्ड को बीच – बीच मे क्लीनिंग करवानी चाहिए और लीक फ्री रहना चाहिए
- पानी से बचाय और वाशिंग करवाते समय हाई प्रेशर से वाश न कर वाये
- बेहतर क्वालिटी का ही फ्यूल दलवाये ।
10. Map Sensor और Maf Sensor मे अंतर :-
1. MAP सेन्सर :-
- यह मैनिफोल्ड प्रेशर को मापता हैं
- यह Intake मैनिफोल्ड प्रेशर से संबंधित होता हैं
- ECU इंजन लोड कैल्क्यलैशन मे इसका उपयोग होता हैं
- कुछ engines मे Map सेन्सर प्राइमेरी लोड इनपुट हो सकता हैं
2. MAF सेन्सर :-
- यह सेन्सर Intake Air Mass / Flow को Measure करता हैं
- Air Intake के रास्ते मे इसको लगाया जाता है
- ECU को इनकमिंग एयर मास की जानकारी देता हैं
- कुछ Engines मे MAF प्राइमेरी एयर Measurement हो सकता हैं ।
कुछ Vehicles मे दोनों Sensors भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं ।
11. निष्कर्ष :-
मैप सेंसर मॉडर्न इंजन मैनेजमेंट सिस्टम का एक महत्वपूर्ण इनपुट सेंसर है , यह इनटेक मैनीफोल्ड के एब्सलूट प्रेशर की जानकारी ECU या ECM तक पहुचता है । ECU इस जानकारी को दूसरे इंजन सेंसर के Data के साथ उपयोग करके इंजन लोड और कंट्रोल स्ट्रेटजी निर्धारित करता है।
Map सेंसर या उसके सर्किट में समस्या होने पर चेक इंजन लाइट , रफ आइडल , पुर ऐक्सेलरैशन , स्टार्टिंग प्रॉब्लेम्स , फ्यूल की खपत बढ़ जाना आदि बहुत सारी प्रॉब्लम्स आते हैं।
12. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल [ FAQ ]
- क्या MAP Sensor खराब होने से Mileage कम हो सकता है?
हाँ, MAP signal गलत होने पर engine control प्रभावित हो सकता है और fuel economy कम हो सकती है। लेकिन खराब mileage के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
- क्या MAP Sensor साफ किया जा सकता है?
कुछ cases में contamination होने पर manufacturer-approved procedure के अनुसार cleaning संभव हो सकती है। पहले sensor की design और service instructions देखें।
- क्या MAP Sensor खराब होने से Black Smoke आ सकता है?
संभव है, लेकिन black smoke के कई कारण होते हैं। इसलिए diagnosis के बिना केवल MAP Sensor को दोषी नहीं मानना चाहिए।
- MAP Sensor में कितने wires होते हैं?
यह vehicle और sensor design पर depend करता है। कई basic MAP sensors में 3 circuits होते हैं—5V reference, ground और signal—लेकिन integrated sensors में pins ज्यादा हो सकती हैं।
- MAP Sensor और MAF Sensor क्या एक ही हैं?
नहीं। दोनों अलग sensors हैं और उनका measurement principle अलग होता है।



