Diesel Engine Starting Problem Kaise Check Kare Step By Step ? Complete Guide

  1. Indroduction
  2. Step By Step point Check
  3. Sysmptoms
  4. Solutions
  5. Conclusion

1. परिचय :- हैलो दोस्तों अगर आपकी पास डीजल इंजन का कोई स भी गाड़ी हो उसमे स्टार्टिंग प्रॉबलेम कभी न कभी आपको देखने को मिल ही जाएंग , लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं आज के एस ब्लॉग मे मै आप लोगों को पूरा स्टेप by स्टेप बताऊँगा की कैसे चेक करते है आयाए स्टार्ट करते है |

2. स्टेप by स्टेप कैसे चेक करे पॉइंट टू पॉइंट :-

  • बैटरी चेक : गाड़ी की सबसे बड़ी ताकत बैटरी ही होती है और अगर बैटरी ही कमजोर हो जाए तो , गाड़ी कहा से स्टार्ट होगी तो हमे सबसे पहले गाड़ी की बैटरी चेक करनी है की हमारा गाड़ी का बैटरी मे पूरा चार्ज है ना |

बैटरी पूरा चार्ज वोल्टेज – 12.6 से 12.8 वॉल्ट तक रहता है , और गाड़ी स्टार्ट होने के बाद का वोल्टेज – 13.7 से 14.8 वॉल्ट तक रहता है और बैटरी को चार्ज ऑल्टर्नैटर करता है |

बैटरी खराब होने के लक्षण :

जब आप गाड़ी स्टार्ट करेंगे तो पूरी तरह crank नहीं लेगी ,

स्टार्ट करते व्यक्त डैश्बोर्ड मीटर की लाइट बंद होने जैसे लगेगा ,

बैटरी का पानी लो नहीं होना चाहिए ,

गाड़ी स्टार्ट करते समय बैटरी लो होने पर टक टक की आवाज आने लगेगी बैटरी की तरफ से या आपको वैसा फ़ील होगा |

बैटरी सही है , कैसे चेक करे :-

बैटरी सही होने पर 12.7 वॉल्ट राहेंगा ,

बैटरी के वायर ढीले या जंग नहीं होने चाहिए ,

बैटरी का उम्र 3 साल { Years } से ज्यादा नहीं होना चाहिए ,

बैटरी पानी लेवल पूरा होना चाहिए |

  • इंजन स्टार्टर मोटर { self motor } :-

अब हमारा बैटरी सही है तो हम इंजन स्टार्टर मोटर चेक करेंगे क्योंकि इसकी वजह से भी हमारा इंजन स्टार्ट नहीं होगा तो इसके लिए सेल्फ  मोटर चेक कैसे करें उसे जानते  है |

खराब स्टार्टर मोटर के लक्षण :-

पहला कारण होगा चाबी लगाने पर टक टक की आवाज आना ,

दूसरा सेल्फ लगाने पर सेल्फ मोटर लोड लेगा ,

तीसरा चाबी लगाने पर सेल्फ मोटर कोई response नहीं कारेंगा ,

चौथा सेल्फ को डायरेक्ट करने के लिए सेल्फ मोटर मे लगे 8 नंबर की और 12 नंबर की बोलत को एक साथ toach करने पर गाड़ी स्टार्ट हो जाएंग अगर नहीं हुआ तो सेल्फ मोटर खराब है |

इंजन सेल्फ मोटर सही है कैसे चेक करे :-

सबसे पहले स्टार्टर मोटर का रिले चेक करें उसके बाद स्टार्टर मोटर फ्यूज को भी चेक करे ,

दूसरा सेल्फ मोटर के वायरिंग कनेक्शन को चेक करें,

तीसरा बीच से कहीं वायरिंग कनेक्शन टूटा हो सकता है ,

चौथ इंजन सेल्फ मोटर को रिपेयर करने की जरूरत पद सकता है , जिसमे आपका सेल्फ मोटर के अंदर क्या खराब हो सकता है armature और carbon खराब हो सकता है |

ग्लो प्लग हिटर प्लग / हीटर प्लग  { Glow Plug } :- डीजल इंजन के गाड़ियों में ग्लो प्लग जिसे हम हिटर प्लग बोलते हैं वह ठंड के दिनों में इंजन को जल्दी स्टार्ट करने में हमारी बहुत मदद करता हैअगर हिटर प्लग खराब हो जाए या कमजोर पड़ जाए तो इंजन स्टार्ट होने में दिक्कत करता है |

ग्लो प्लगखराब होने के लक्षण :- 

हिटर प्लग खराब होने के कारण जब आप सुबह स्टार्ट करेंगे तो लेट स्टार्ट होगा या स्टार्ट ही नहीं होगा ,

बहुत बार सेल्फ लगाना पड़ता है और स्टार्ट भी नहीं होता है |

ग्लो प्लग सही है कैसे चेक करे :-

एक वायर लीजिएऔर बैटरी के पॉजिटिव में टच कीजिए और उसी वायर को ग्लो प्लग केऊपर हिस्से में टच करते जाइए जिसमें चिंगारी देगा वह सही हैऔर जिसमें चिंगारी नहीं देगा वह खराब है इस तरह आप चेक कर सकते हैं |

सेन्सर , रेले , फ्यूज़ और ECU व OBD SCANNER से चेक करें :-

आज कल टेक्नोलॉजी कार इंडस्ट्री में भी अपग्रेड हो गई technology मे bs 4 व bs 6 इन जैसे गाड़ियों में कई तरह के सेंसर लगे होते हैं जो की ecu से कनेक्ट होते हैंऔर अगर किसी में सेन्सर के पार्ट खराब आता है तो बिना obd स्कैनर से चेक नहीं कर सकते इसलिए obd स्कैनर बहुत जरूरी है  |


स्टार्टिंग से रिलेटेड मोस्ट सेन्सर :- 1. crank sensor , 2. camshaft positins sensor , 3. rail sensor , 4. drv sensor , 5. wiring चेक करे | ये 5 सेन्सर जरूर चेक करे |

सबसे पहले फ्यूज बॉक्स ओपन करें फ्यूज बॉक्स के कवर में लिखा रहता है कौन सा फ्यूज रिले स्टार्टिंग से रिलेटेड है जिसमें आपका ST लिखा रहेगा वह स्टार्टिंग रिले है और जिस मे ST लिखा रहेगा वह फ्यूज स्टार्टिंग से हैअब इसमें कई तरह के भी फॉल्ट हो सकते हैं जैसे कि FI फ्यूज़ fuel injections और मैन  रेले  जो की स्टार्टिंग से है |

फ्यूल सिस्टम चेक करे :- डीजल गाड़ी में डीजल रहना बहुत जरूरी है अगर डीजल इंजन तक सप्लाई नहीं हो पाएगा तो आपकी गाड़ी स्टार्ट नहीं होगा |

सबसे पहले हमें चेक करना है हमारा टंकी में डीजल है कि नहीं ,

दूसरा जो फ्यूल की पाइप लाइन हैउसमें कहीं लीकेज या छेद तो नहीं हो गया है उसे चेक करना है ,

तीसरा डीजल लाइनों में कहीं एयर हवा तो नहीं आ गया हैअगर डीजल लाइनों में एयर हवा रहेगा तो गाड़ी चलते-चलते बंद हो जाएगा या स्टार्ट नहीं होगा ,

चौथा टंकी के फ्यूल मोटर असेंबली को चेक करें कई बार वह भी खराब होता है जिसके कारण गाड़ी हमारे स्टार्ट नहीं होता है या उसका जो पाइप है वह कहीं से लीकेज रहता है अंदर ही या कुछ उसमें फॉल्ट आ जाता है या कहीं हमारा जो वायरिंग लाइन है फ्यूल मोटर असेंबली का उसमें फॉल्ट रहता है |

फ्यूल फ़िल्टर चेक करे { डीजल फ़िल्टर } :- डीजल गाड़ियों में फ्यूल फिल्टर होता है ,  फ्यूल फिल्टर का काम धूल मिट्टी के कण को साफ करना होता है अगर डीजल फिल्टरखराब हो जाए या चौक हो जाए या जाम हो जाए तो जो डीजल आगे की तरफ सप्लाई नहीं होगा जिससे हमारा इंजन स्टार्ट नहीं होता है |

खराब फ्यूल फ़िल्टर के लक्षण :-

1. गाड़ी बार बार बंद होना या चलते चलते बंद होना ,

2. पिकप काम होना या milleage नहीं देना ,

3. पावर काम होना या गाड़ी स्टार्ट होने मे बहुत समय लेना |

नोट :- फ्यूल फ़िल्टर को समय समय पर बदलना चाहिए लगभग हर 2,0000 Km बदल देना चाहिए |

इन्जेक्टर चेक करे :- डीजल इंजेक्टर जिसे हम फ्यूल इंजेक्टर भी कहते हैं डीजल इंजेक्टर का काम इंजन के अंदर डीजल को सही मात्रा में और सही क्वांटिटी में भेजना होता है अगर यह खराब हो जाए तो हमारी गाड़ी में स्टार्टिंग प्रॉब्लम की दिक्कत आती है |

खराब फ्यूल इन्जेक्टर के लक्षण :-

1. हमारी गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी , 2. लॉंग सेल्फ ले के स्टार्ट होगी , 3. कला धुआ देगी , 4. सफेद धुआ भी देंगी , 5. इंजन मिसिंग कारेंगा , 6. डीजल ओवर फ़्लो होगा जिससे लंबा सेल्फ लेके स्टार्ट होगा |

नोट :- इस कंडिशन्स मे इन्जेक्टर की सफाई ओर रिपेर करवाना बहुत जरूरी है |

टाइमिंग बेल्ट चेक करे :- अगर आपकी गाड़ी चलते-चलते बंद हो गई है तो कई बार जो हमारा इंजन का टाइमिंग चैन या टाइमिंग बेल्ट होता है उसके टूटने के भी कारण हमारी गाड़ी में स्टार्टिंग प्रॉब्लम की दिक्कत आती है | या जब हम सेल्फ घूमते हैं तो सेल्फ ही नहीं लेता है या सेल्फ लंबा लेता है तो भी हमारा गाड़ी स्टार्ट नहीं होता है इसकी वजह टाइमिंग बेल्ट ही होता है तो एक बार आप टाइमिंग बेल्ट जरूर चेक करें | और अगर टाइमिंग बेल्ट टूट गया है तो उसे नया ही रिप्लेसमेंट कीजिए |

निष्कर्ष :– डीजल इंजन की स्टार्टिंग समस्या कई प्रकार के हो सकते हैं अगर आप स्टेप by स्टेप  जैसे – बैटरी,  इंजन स्टार्टर मोटर ,  फ्यूल सिस्टम , रिले और फ्यूज ,हिटर प्लग ,डीजल इन्जेक्टर  , वायरिंग कनेक्शन इतने सारे को आप स्टेप बाय स्टेप चेक करते हैं तो आपको पता लग जाएगा कि में फाल्ट किसमे  है और आपका जो प्रॉब्लम है वह सॉल्व हो जाएगा और अंत में आपकी गाड़ी स्टार्ट हो जाएगी  |

अगर फिर भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है तो किसी अनुभवी मैकेनिक { मिस्त्री } से जांच करवाना सबसे बेहतर विकल्प है ओर सही समय पर गाड़ी की सर्विस और मेंटेनेंस रखने से ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है और आपके पैसे भी बच सकते हैं |

My Others Social Media Network Link Name

  • INSTAGRAM – STYLE HIRENDRA KUMAR PATEL
  • FACEBOOK PAGE – AAROHI MOTORS
  • YOUYUBE CHANNLE – AAROHI MOTORS 15K SUCRIBERS CHECK IT NOW.

THANKS FOR READING MY BLOG.

Leave a Comment