White Smoke Kya Hai ? Iske Aane Ka Karan Aur Samadhan 2026.

1. परिचय :-

white smoke from car exhust

हैलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग मे हम जनेगे की White Smoke Kya Hai ? इसके आने के कारण क्या होता हैं , जब यह हमारे गाड़ी मे आता है तो क्या दिक्कत होती हैं ,और इसके बचने के उपाय / समाधान क्या है।

2. White Smoke क्या हैं :-

अगर आपकी गाड़ी के Exhust टैल पाइप से सफेद धुआँ निकाल रहा है तो , इसका मतलब है आपके गाड़ी के इंजन मे कुछ न कुछ दिक्कत हैं और आप इसे नजर अंदाज कभी मत करे एवं इसे आप जल्द से जल्द ठीक कर व ले नहीं तो आपका भारी खर्चा हो जाएगा ।

अगर सफेद धुआँ सर्दी ठंड के समय सुबह – सुबह निकाल रहा हैं तो आम बात हो सकता हैं लेकीन गाड़ी चलने के बाद आ रहा है तो आपके गाड़ी के इंजन मे प्रॉब्लेम्स हैं ।

3. White Smoke आने के कारण :-

1. पानी या कूलेंट इंजन मे जाना :-

सफेद धुआँ निकालने का सबसे आम कारण हैं पानी या कूलन्ट जो इंजन के Combuctions चैम्बर मे चला जाता हैं जो पानी या कूलन्ट फ्यूल के साथ जलने लगता हैं और सफेद धुआँ देने लगता हैं ।

संभावित दोष :-

  • आपके गाड़ी के रैडीऐटर से पानी या कूलेंट लेवल कम होगा ,
  • इंजन गरम होने लगेगा ,
  • आपको गाड़ी चलाते समय जलने जैसे बदबू आने लगेगी ।

2. हेड गैस्किट खराब होना :-

damaged cylinder head gasket

हेड गैस्किट सिलिन्डर हेड और इंजन ब्लॉक के बीच लगा होता हैं , जो सील का काम करता हैं और लीक होने से बचाता हैं । अगर हेड गैस्किट डैमिज या खराब हो जाए तो कूलन्ट सिलिन्डर हेड मे चला जाएगा और सफेद धुआँ देने लगेगा , इंजन गरम होने लगेगा , इंजन का पावर कम होने लगेगा ।

3. क्रैक सिलिन्डर हेड :-

कई बार सिलिन्डर हेड ओवर हीटींग या एक्सीडेंट की वजह से फट जाए या क्रैक हो जाए तो पानी या कूलेंट लीक करता हैं और कॉमबुकटीऑन चैम्बर मे चल जाता हैं जिसके कारण इंजन मिसिंग या सफेद धुआँ या इंजन ओवर हीटींग करने लगता हैं ।

4. इंजन ब्लॉक क्रैक :-

इंजन ब्लॉक का फटना या क्रैक होना ये बहुत रेयर केस मे ही होता हैं इससे भी कूलेंट कॉमबुकटीऑन मे चल जाता हैं और सफेद धुआँ या इंजन ओवर हीटींग होने लगता हैं ।

5. फ्यूल इन्जेक्टर प्रॉब्लेम्स :-

अगर डीजल इंजन हो या पेट्रोल इंजन फ्यूल इंजेक्टर सही तरह से स्प्रे नहीं करेगा तो कंबशन सही से नहीं हो पाएगा मतलब फ्यूल जल नहीं पाएगा जिसके कारण गाड़ी में सफेद धुआँ व लो पिकप रफ इडलिंग जैसी प्रॉब्लम आएगी । 

6. लो कम्प्रेशन :-

अगला कारण है दोस्तों आपका इंजन में लो कंप्रेसर बनाना क्योंकि सिलेंडर कंप्रेशन कम होने पर फ्यूल कंप्लीट जल नहीं पाएगा जिसके कारण सफेद धुआं जैसी प्रॉब्लम आ सकता है । 

7. Turbo Charger :-

white smoke ka karan turbo charger failer

सफेद धुआँ निकालने का एक और कारण ये भी हैं टरबों चार्जर क्युकी अगर इसका Tarbine शाफ़्ट टूट जाए या उसमे चाल आ जाए या उसमे का सील कट जाए तो भी सफेद धुआँ निकलनमे लगता हैं ।

8. ब्रेक ऑइल का जलना :-

अगर पेट्रोल इंजन मे ब्रेक बूस्टर मे ब्रेक ऑइल चल जाए तो भी सफेद धुआँ देने लगता है और ब्रेक ऑइल जलने जैसी गंध आने लगता हैं ।

4. White Smoke के दोष :-

अब जान लेते हैं सफेद धुआं दे रहा है तो उसके दोष क्या क्या है सफेद धुआँ देने लगे तो इतने सारे अगर दोष आए तो तुरंत किसी पास के मैकेनिक को चेक जरूर कराए –

  • सफेद धुआँ लगातार आना ,
  • पानी या कूलेंट का स्तर कम हो जाना ,
  • गाड़ी का इंजन गरम होने लगना ,
  • आपके गाड़ी का जो पावर है ओ कम होने लगेगा या कम महसूस होगा ,
  • आपकी गाड़ी मिसिंग करने लगेगी ,
  • रफ इडलिंग करेगा ,
  • आपके गाड़ी के डैश्बोर्ड मीटर मे चेक इंजन लाइट जलने लगेगा ,
  • इंजन ऑइल का लेवल कम होना ,
  • सफेद धुआँ के वजह से रिंग पिस्टन का काम करवाना पड़ेगा ,
  • सफेद धुआँ के कारण आपका भारी नुकसान हो सकता हैं ।

5. White Smoke के नुकसान :-

अगर आपकी गाड़ी मे लगातार सफेद धुआँ मिकल रहा हैं और आप उसे ठीक नहीं करवाओ गे तो आपकी गाड़ी मे ये सब प्रॉब्लेम्स होगी –

  • आपकी गाड़ी का इंजन सेजेड हो सकता हैं ,
  • सिलिन्डर हेड गैस्किट पूरी तरह जल सकता हैं ,
  • इंजन रिपेर खर्चा काफी ज्यादा हों सकता हैं ,
  • फ्यूल सिस्टम खराब हो सकता हैं ,
  • हेड वैल्व डैमिज हो सकता हैं आदि नुकसान हो सकता हैं ।

6. White Smoke के समाधान :-

जब सफेद धुआँ दे रहा हैं तो आप इसका इलाज कैसे कर सकते हैं ये जान लेते हैं –

  • सिलिन्डर हेड गैस्किट खराब हैं तो उसे चेंज कर दे ,
  • पानी या कूलेंट लीक कर रहा हैं तो लीकिज ठीक करवाये और पानी का लेवल सही करे ,
  • फ्यूल इन्जेक्टर खराब हैं तो उसे क्लीनिंग या उसे रिपेर करवाये ,
  • तुरबों चार्जर अगर खराब हैं तो उसको चेंज कर दो या उसे पूरा बदल नहीं सकते तो खाली उसके कोर ही बदल दे उससे कम खर्चा होगा ,
  • इंजन क्रैक है या डैमिज हैं तो उसे रिपेर करवाए ।

7. White Smoke Maintenece Tips :-

  • आपकी गाड़ी के इंजन को गरम होने से बचाए ओवरहीटींग होने न दे ,
  • समय – समय पर कूलेट या पानी जरूर चेंज करवाये ,
  • इंजन ऑइल का लेवल सही रखे मतलब चेक करते रहे ,
  • फ्यूल इन्जेक्टर को बीच – बीच मे क्लीनिंग या फ्यूल टंकी मे फ्यूल क्लीनर जरूर डाले ,
  • बेहतर कुलिटी का इंजन ऑइल और कूलेट दलवाये ,
  • इंजन ऑइल सही पर चेंज करवाये ज्यादा लेट करने से इंजन डैमिज होंने लगता हैं ,
  • गाड़ी के मीटर मे कोई स लाइट जलने लगे तो तुरंत किसी पास के मेचनीक को जरूर चेक करवाये ,
  • टेम्परेतूरे गैज को हमेशा ध्यान रखे मीटर की ,
  • गाड़ी मे किसी भी प्रकार का लीकिज नहीं होना चाहिए ।

8. निष्कर्ष :-

अगर आपकी गाड़ी से सफेद धुआँ निकाल रहा है तो , आप उसे कभी भी नजर अंदाज मत करना क्योंकि यह आपके इंजन के लिए खतरा हो सकता हैं । लेकीन यही सफेद धुआँ ठंड के समय सुबह थोड़ी समय के लिए आने लगे तो कोई खतरा नहीं हैं , पर जब इंजन गरम होने के बाद आने लगे लगातार तब यह खतरा हो सकता हैं जैसे – फ्यूल इन्जेक्टर , तुरबों चार्जर , हेड गैस्किट या अन्य कारण भी हो सकता हैं । जिससे आपको भारी खर्चा उठाना पड़ सकता हैं इसलिए अपनी गाड़ी का ख्याल जरूर रखे और टाइम टू टाइम सर्विस कराए ।

My Others Social Media Sites :- 👇 Only Ek Name – Aarohi Motors

YouTube Channel – 20+ Subscribers Search Now

Facebook Page – 4.0k Follwers Go Now

WhatsApp Channle – https://whatsapp.com/channel/0029Vb8f7mtISTkC7hCeAW1B

Instagram – Aarohi Motors { Hirendra Kumar Patel }

Leave a Comment